पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत
पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत
फतेहगढ़ साहिब.पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिससे बस में करंट भी आ गया। बस पलटने से उसमें सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं बच्चों-महिलाओं समेत 21 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ, बस में 40 लोग सवार थे और करीब डेढ़ किमी बाद ही सबको बस से उतरकर अपने घर जाना था।
हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। फतेहगढ़ साहिब के SSP डॉ. शुभम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हादसे की वजहों की जांच कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। PM ने कहा- हादसे के बारे में सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।