Breaking: जशपुर में बीच सड़क पर पलटी धान से भरी पिकअप

छत्तीसगढ़ November 21, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Breaking: जशपुर में बीच सड़क पर पलटी धान से भरी पिकअप

Breaking: जशपुर में बीच सड़क पर पलटी धान से भरी पिकअप

जशपुर। जिले के तपकरा क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तपकरा से लावाकेरा के बीच स्थित समडमा घाटी में धान से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसा इतना तेज था कि पिकअप के नीचे आने से एक बच्चा और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, तपकरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव व जांच की कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में भरा धान संमडामा धान खरीदी केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन केंद्र से पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की वजह वाहन की रफ्तार या तकनीकी खराबी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

खबर शेयर करें: