रायगढ़

तमनार में दिनदहाड़े बड़ी उठाईगिरी: बैंक से पैसे निकालकर तहसील कार्यालय गए कोटवार की डिक्की से 2 लाख पार

रायगढ़.  रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े उठाईगिरी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ तहसील कार्यालय के बाहर से अज्ञात बदमाशों ने एक कोटवार की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये नगद पार कर दिए। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तमनार पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित कोटवार अपने निजी कार्य के लिए बैंक से दो लाख रुपये नगद निकालकर आ रहा था। उसने सुरक्षा के लिहाज से पूरी रकम को अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की के अंदर रख दिया और बाइक को तहसील कार्यालय के बाहर खड़ी कर किसी काम से दफ्तर के अंदर चला गया। लेकिन जब वह कुछ समय बाद वापस लौटा और उसने गाड़ी की डिक्की खोली, तो उसके होश उड़ गए। डिक्की में रखे दो लाख रुपये पूरी तरह गायब थे।

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की सूचना तत्काल तमनार थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस द्वारा तहसील कार्यालय और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बैंक से ही कोटवार का पीछा कर रहे संदिग्धों को चिन्हित किया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यानी एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले के सभी संवेदनशील मार्गों और सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की लगातार जांच की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button