रायगढ़

रायगढ़ में दिनदहाड़े दबंगई से सनसनी: कोतरा रोड पर युवक की स्विफ्ट कार रोककर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, एसएसपी से न्याय और सुरक्षा की लगाई गुहार

रायगढ़। रायगढ़ शहर में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, कोतरा रोड इलाके में देखने को मिली है। यहाँ एक युवक पर कुछ दबंगों ने बीच रास्ते में गाड़ी अड़ाकर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में युवक का दांत टूट गया है और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्रार्थी ने मामले की लिखित शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर और सिटी कोतवाली पुलिस से करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।





मिली जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड के लामीदर निवासी मयंक यादव 3 जुलाई को अपनी स्विफ्ट कार क्रमांक CG-13-AM-8968 से किसी काम के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वे घर के पास मोड़ पर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे सुरजीत सिंह बघेल और रोशन महंत ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर मयंक की कार के आगे बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मयंक को जबरन गाड़ी से उतारकर बेदम पीटना शुरू कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर जब मयंक की मां और मोहल्ले की अन्य महिलाएं बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपियों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस हमले में मयंक का एक दांत टूट गया और सिर में गहरी चोट आई है। घटना के बाद से पूरा पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।

पीड़ित ने एसएसपी को सौंपे आवेदन में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस इन रसूखदार और बेखौफ घूम रहे आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button