Raigarh News: टीपाखोल डेम में मिला लापता युवक का शव, डूबने से मौत

रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां टिपाखोल जलाशय में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार सुबह से लापता था, जिसकी तलाश परिजन और पुलिस द्वारा की जा रही थी।
रविवार को जलाशय में खोजबीन के दौरान सार्थक वैष्णव का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा कैसे हुआ। परिजनों में मातम का माहौल है रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या है या पानी में डूबने से युवक कि मौत हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






