रायगढ़

Raigarh: पांच दिन से लापता युवक का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका,  मामले की जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले में पांच दिनों से लापता युवक की जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती सड़ी गली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

 

मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर क्षेत्र निवासी अभिषेक राजभर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी-गाजीपुर क्षेत्र का रहने वाला था। वह पिछले पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही अपने स्तर पर भी उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम जामगांव के जंगल में अभिषेक का सड़ा गला शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभिषेक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसे देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button