Jashpur News: लापता बच्चों की तलाब में तैरती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां बीते दिन से लापता दो मासूम बच्चों की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र के बिसबहरी गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
घटना के सम्बन्ध में अब तक जो जानकारी मिल रही है, उस अनुसार यह मामला बगीचा थाने के महादेव डाँड़ क्षेत्र का है, जहां बिसबहरी गांव के दो बच्चे कल से ही लापता थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी, पुलिस जब गांव पहुंचकर खोजबीन करना शुरू की तो गांव के तालाब से ही दोनों बच्चों की लाशें मिली है।
मृतक बच्चों के नाम क्रमशः गोल्डी टोप्पो 7 वर्ष और अनीस टोप्पो 8 वर्ष है, जो बिसबहरी ग्राम के ही हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर है और पंचनामा कार्यवाही कर रही है।
इधर क्षेत्र में इन दो बच्चों के गायब होने और बॉडी तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी के साथ गॉसिप भी चल रही है, इस संबंध पुलिस सभी पहलुओं और तथ्यों पर जांच के साथ कड़ी नजर बनाए हुए है, ताकि घटना के वास्तविक तथ्यों तक पहुंचा जा सके।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






