छत्तीसगढ़

जशपुर में प्रेम प्रसंग का खूनी अंत, युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के ग्राम जाम जूनवानी में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जशपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी, उसके भाई और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या की पटकथा एक पुरानी रंजिश और अजीबोगरीब सामाजिक समझौते से जुड़ी हुई है।

“पूरी घटना 27 मई की रात करीब 11 बजे की है। ग्राम सरपंच की पत्नी जानकी लकड़ा को अपने घर के बाहर अचानक शोर-शराबा सुनाई दिया। जब वे बाहर आईं, तो उन्होंने देखा कि गांव के ही जयलाल एक्का, जयमन एक्का और एक 17 वर्षीय नाबालिग मिलकर सुशील खलखो नाम के युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। देखते ही देखते आरोपियों ने सुशील के सिर को जमीन पर पटका और पास ही पड़े भारी पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की तफ्तीश में जो खुलासा हुआ, वह हैरान करने वाला है। दरअसल, मृतक सुशील और मुख्य आरोपी जयलाल की पत्नी के बीच पिछले 3-4 साल से प्रेम प्रसंग था। पूर्व में महिला की शिकायत पर सुशील जेल भी गया था, लेकिन डेढ़ महीने पहले जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों फिर बातचीत करने लगे। इस पर बकायदा एक सामाजिक बैठक हुई थी, जिसमें महिला के इच्छा जताने पर उसे सुशील के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी पति जयलाल और उसके परिजन भीतर ही भीतर बदले की आग में जल रहे थे और मौका मिलते ही उन्होंने सुशील को ठिकाने लगा दिया।”

“पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में इस्तेमाल पत्थर को जब्त कर लिया है। मामले में डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों बालिग आरोपियों को जेल और नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button