छत्तीसगढ़

CG News: चुनावी रंजिश में सगे भाई के बीच खूनी संघर्ष, बड़े भाई को आई गंभीर चोटें, आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम, 8 जुलाई 2025: जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हमले में बड़े भाई को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कुण्डा की टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

क्या था मामला?

ग्राम नरौली निवासी अंतु मेहर (उम्र 49 वर्ष) ने 4 फरवरी 2025 की रात करीब 8:30 बजे अपने घर में हमला होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई संतोष मेहर (उम्र 39 वर्ष) शराब के नशे में उनके घर आया और पंचायत चुनाव से जुड़ी पुरानी बात को लेकर गाली-गलौच करने लगा। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि संतोष ने अंतु पर हाथ-मुक्के और ईंट से हमला कर दिया। आरोपी ने अंतु के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली को दांत से काट भी लिया और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित अंतु मेहर को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया। डॉक्टरी परीक्षण के बाद चोट की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(2) भी जोड़ी गई।

आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजा गया

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी संतोष मेहर को थाना प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान के नेतृत्व में लगातार की जा रही पतासाजी के बाद आज, 8 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।







पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से समाज में यह स्पष्ट संदेश गया है कि पारिवारिक या व्यक्तिगत विवाद के नाम पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button