रायगढ़

रायगढ़ में बागी नेताओं पर भाजपा का एक्शन : दो पार्षदों को 6 सालों के लिए पार्टी से निकाला

9 पार्षदों के बाद भी नगर पंचायत उपाध्यक्ष नहीं बना पाई बीजेपी
पांच कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से किया निष्कासित

रायगढ़ टॉप न्यूज 11 मार्च। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के बाद भाजपा का बागी नेताओं पर एक्शन जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा से घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध मतदान करने पर श्याम भोजवानी और अनिल लकड़ा को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।


भाजपा ने अनुशासन भंग करने वाले रायगढ़ जिले के दो नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने घरघोड़ा नगर पंचायत के भाजपा पार्षद अनिल लकड़ा और श्याम भोजवानी को 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया है. इसका आदेश आज प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने जारी किया है.
बता दें कि घरघोड़ा नगर पंचायत में 15 पार्षद हैं. इनमें भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 और दो निर्दलीय पार्षद हैं. यहां नगर पंचायत अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी चुने गए. वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी चुने गए हैं. क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा ने निष्कासन की कार्रवाई की है.
निलंबन आदेश में कहा गया है कि आपके विरूद्ध आरोप है कि घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध आप मतदान किए, जिससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. यह अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है. विरोधी कार्य करने के आरोप में आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

पांच कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से किया निष्कासित
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने नगर निकाय चुनाव 2025 के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप में निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं में ये नाम शामिल:


प्रदेश भाजपा के आदेश के अनुसार, यह निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds