सरिया नगर पंचायत में भाजपा की जीत, कमलेश अग्रवाल विजयी घोषित 

रायगढ़ February 15, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
सरिया नगर पंचायत में भाजपा की जीत, कमलेश अग्रवाल विजयी घोषित 

सरिया नगर पंचायत में भाजपा की जीत, कमलेश अग्रवाल विजयी घोषित 

रायगढ़/ सरिया । सरिया नगर पंचायत में भाजपा की जीत हुई है। कमलेश अग्रवाल अध्यक्ष पद प्रत्याशी की जीत हुई है। 800 सौ से अधिक वोटों से कमलेश अग्रवाल विजयी घोषित हो गए है। इस जीत से भाजपा में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी नेमचन्द्र अग्रवाल को कारारी हार का सामना करना पड़ा।

कमलेश अग्रवाल भाजपा के पुराने और अनुभवी कार्यकर्ता माने जाते हैं। वे लंबे समय से विकास कार्यों और सामाजिक सेवाओं में सक्रिय हैं। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने पिछले एक साल में बेहतर काम किया है, और अब नगर पंचायत में भाजपा की सरकार बनने से विकास कार्य और तेजी से होंगे।

खबर शेयर करें: