भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव घायल, हालात गंभीर, परिवार सहित सड़क हादसे का हुए शिकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई किरण सिंहदेव की कार, चालक भी गंभीर
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। फिलहाल, उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है।
किरण सिंह देव सपरिवार बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन करने गए हुए थे। इतिहास हादसे पर पुलिस का बयान झांसी हाईवे पर खड़े ट्रक में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की इनोवा कार पीछे से टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में किरण देव सिंह और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
तालबेहट पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को सीएचसी तालबेहट पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए किरण देव सिंह और चालक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वे मध्य प्रदेश के दतिया से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी झरर घाट के पास हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।