Biometric Attendance Compulsory: छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी ध्यान दें.. आज से यहां बायोमैट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, सरकार ने दिया ये निर्देश..

छत्तीसगढ़ December 1, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Biometric Attendance Compulsory: छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी ध्यान दें.. आज से यहां बायोमैट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, सरकार ने दिया ये निर्देश..

Biometric Attendance Compulsory: छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी ध्यान दें.. आज से यहां बायोमैट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, सरकार ने दिया ये निर्देश..

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशासनिक कार्यकुशलता और समय पालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से बायोमैट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य कर दिया है।

सरकार ने पहले मैनुअल अटेंडेंस के बजाय ऑनलाइन अटेंडेंस को अपनाने का निर्णय लिया था, और अब यह प्रणाली 1 दिसंबर से पूरी तरह लागू कर दी गई है।

विशेष रूप से, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के सभी कार्यालयों में यह बायोमेट्रिक सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही यह व्यवस्था सभी संचालनालयों और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी लागू कर दी गई है।

सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ाई से निर्देश दिया गया है कि वे इस नियम का पालन करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

खबर शेयर करें: