बिलासपुर/सरगुजा: चार जिलों में हाथियों का उत्पात, 4 ग्रामीणों की मौत

छत्तीसगढ़ November 28, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
बिलासपुर/सरगुजा: चार जिलों में हाथियों का उत्पात, 4 ग्रामीणों की मौत

बिलासपुर/सरगुजा: चार जिलों में हाथियों का उत्पात, 4 ग्रामीणों की मौत

बिलासपुर/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के कोरिया, कोरबा, रायगढ़ और गरियाबंद जिलों में हाथियों के हमलों ने चार लोगों की जान ले ली। वन विभाग और ग्रामीणों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

कोरिया: गुरुवार रात 11 हाथियों के झुंड ने एक बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला। नेशनल हाईवे पार करते हुए हाथियों ने पहले बुजुर्ग की झोपड़ी तोड़ी, और जब वह भागने की कोशिश कर रहा था, तो हाथियों ने दौड़ाकर उसे कुचल दिया। यह घटना बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र में हुई।

कोरबा: एक हाथी ने मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीण हाथियों पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। इससे गुस्साए हाथियों ने पलटकर ग्रामीणों पर हमला किया। यह घटना करतला परिक्षेत्र की है।

रायगढ़: हाथियों के झुंड ने एक बुजुर्ग महिला की मौत कर दी। महिला का पति नदी के बीच पत्थर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। दोनों खेत के पास झोपड़ी में रह रहे थे और सोते समय हाथियों ने हमला कर दिया। मामला बाकारूमा रेंज का है।

गरियाबंद: एक बीमार हाथी ने आधी रात को एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। वह व्यक्ति जंगल राम झोपड़ी की गिरने की आवाज सुनकर टॉयलेट के लिए बाहर निकला था, जहां हाथी ने उसे पकड़कर जमीन पर पटक दिया और बुरी तरह कुचल दिया।

इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है और वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड पर नियंत्रण के प्रयास में जुटी है।

खबर शेयर करें: