छत्तीसगढ़

बिलासपुर : चरित्र संदेह में खौफनाक वारदात, पति ने सब्बल से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

बिलासपुर। बिलासपुर से हत्या की एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां शक ने एक पति को ऐसा अंधा बनाया कि उसने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।





यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव की है, जहां बीती रात आरोपी जितेंद्र केवट ने अपनी पत्नी संतोषी केवट पर लोहे के सब्बल से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक में हुए विवाद के दौरान उसने आपा खो दिया और अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया और दूसरे राज्य भागने की फिराक में था। लेकिन मामले की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button