छत्तीसगढ़

CG में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार, हादसे में एक की हुई मौत, दो की बाल-बाल बची जान

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार बाजार के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दो लोग बाल-बाल बच गए, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची लेकिन इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। नकटीखार निवासी 28 वर्षीय विकेश कुमार, लक्षमी उरांव, छोटू तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान नकटीखार बाजार चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में लेते हुए मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक चला रहे विकेश कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाया तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ और शव को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।

मृतक के परिजन ने बताया कि विकेश शादीशुदा है कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई है। वह कोरबा में दुकान में काम करता था। काम कर अपने दोस्तों के साथ घर वापस लौट रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button