देश

Bihar Exit Poll: बिहार चुनाव के EXIT POLL में BJP के लिए क्या है टेंशन? जानिए JDU को कितने सीटों का फायदा

टना: बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद एनडीए को स्पष्ट रूप से बहुमत मिलता दिख रहा है। उधर, पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के रुझान में भी एनडीए सरकार बनती हुई दिख रही है। रुझानों के मुताबिक एनडीए को 133 से 159 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।

वहीं महागठबंधन को 75 से 101 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के रुझानों में अगर एनडीए के सहयोगी दलों की अनुमानित सीटों की बात करें, तो इस इसमें बीजेपी नुकसान में हैं। उस, हिसाब से जेडीयू को सीटों में फायदा मिलता दिख रहा है।

बीजेपी को हो रहा नुकसान

ध्यान रहे कि 2020 में बीजेपी ने 74 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उसके बाद जेडीयू के खाते में 43 सीटें आई थीं। उधर, अब एग्जिट पोल के रुझान बता रहे हैं कि बीजेपी को 63 से 70 सीटें मिलेंगी। इसका मतलब ये है कि बीजेपी को 2020 से कम सीटें मिलने वाली हैं। 2020 के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी इस बार नुकसान में है। उधर, नेताओं का बयान ये है कि एनडीए की सरकार एग्जिट पोल के हिसाब से बन रही है। चाणक्य एग्जिट पोल में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार करती हुई दिख रही है। पोल में एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, अन्य दलों के खाते में 3-5 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।जेडीयू को फायदा

पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 108-209 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, महागठबंधन महज 32-49 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा, अन्य दलों के खाते में 1-5 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। प्रजा पोल एनालिटिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 186 सीट, महागठबंधन को 50 सीट और अन्य को 7 सीट मिलने का अनुमान है। टीआईएफ रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए को 145-163 सीट, महागठबंधन को 76-95 सीट और अन्य को 3-6 सीट मिलने का अनुमान है।एनडीए की सरकार

पी-मार्क के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 142-162 सीट और महागठबंधन को 80-98 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा, जनसुराज के खाते में 1-4 सीट तो वहीं, अन्य के खाते में 0-3 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button