Bihar Exit Poll Seats 2025: एग्जिट पोल में NDA सरकार, BJP-JDU और RJD को कितनी सीटें मिलीं?

Uncategorized November 11, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Bihar Exit Poll Seats 2025: एग्जिट पोल में NDA सरकार, BJP-JDU और RJD को कितनी सीटें मिलीं?

Bihar Exit Poll Seats 2025: एग्जिट पोल में NDA सरकार, BJP-JDU और RJD को कितनी सीटें मिलीं?

पटना। बिहार चुनाव 2025 को लेकर एग्जिट पोल (Bihar Exit Poll 2025) सामने आ गए हैं। सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

मैट्रिज IANS, चाणक्य स्ट्रैटिजिस से लेकर पोलस्ट्रेट तक के एग्जिट पोल में एनडीए को भारी बहुमत मिलती दिख रही है।

वहीं, महागठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। जागरण महापोल में एनडीए को 144, महागठबंधन को 94 और अन्य का खाते में 5 सीटें जाती दिख रही हैं।

दूसरी ओर, 3 ऐसे एग्जिट पोल भी हैं, जिसमें पार्टीवार सीटों का नंबर भी जारी किया गया है।

मैट्रिज IANS का एग्जिट पोल

मैट्रिज IANS ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही बीजेपी को 65-73 सीटें दी हैं। 101 सीटों पर लड़ रही जदयू को 67-75 सीटें दी हैं। 146 सीटों पर चुनाव लड़ रही राजद को 53-58 सीटें दी हैं। वहीं, 59 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस को 10-12 सीटें मिलने का अनुमान है।

चाणक्य स्ट्रैटेजिस का एग्जिट पोल

चाणक्य स्ट्रैटेजिस ने बीजेपी को 70-75 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, जदयू को 52-57 सीटें मिलने का अनुमान है। राजद को 75-80 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 17-23 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोलस्ट्रेट का एग्जिट पोल

पोलस्ट्रेट ने भी बीजेपी को 68-72 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जदयू को 55-60 सीटें मिल सकती हैं। राजद को 65-72 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 9-13 सीटें मिलने का अनुमान है।

खबर शेयर करें: