छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ किसानों के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री साय ने मंडी शुल्क को किया शून्य!

रायपुर: इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दूसरे संस्करण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मंडी में लगने वाला शुल्क अगले एक साल के लिए शून्य किया जाएगा, जो राइस मिल एसोसिएशन की मांग पर किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है, क्योंकि धान की जितनी प्रजातियां छत्तीसगढ़ में उपलब्ध हैं, उतनी कहीं और नहीं हैं। समिट में हजारों किस्म के चावल के स्टॉल लगे, जिसमें दंतेवाड़ा का स्टॉल भी शामिल था। इसके साथ ही ऑर्गेनिक सेक्टर में प्रगति भी देखने को मिली।

छत्तीसगढ़ से हर साल लगभग 1 लाख मीट्रिक टन चावल 90 देशों में निर्यात किया जाता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले साल भी धान की बड़ी मात्रा खरीदी गई थी, और इस बार भी धान की खरीद जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार लगातार किसानों का सहयोग कर रही है और धान के उत्पादन में वृद्धि हो रही है।

सीएम ने यह भी कहा कि सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा देशों में छत्तीसगढ़ के धान का निर्यात बढ़ाया जाए, और यह समिट आने वाले समय में कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button