Uncategorized

CG News: खड़े ट्रेलर से जा भिंडी डबल डेकर बस, फंसे यात्री को बॉडी काटकर निकाला गया, कई घायल, कंडक्टर फरार ….

कोरबा-बांगो। बिलासपुर अंबिकापुर नेशनल हाईवे क्रमांक- 130 पर किनारे खड़े एक ट्रेलर के पिछले हिस्से से एक यात्री बस जा भिड़ी। दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। सामने की सीट पर फंसे एक यात्री को कई घंटे की मशक्कत कर बस की बॉडी काटकर निकाला जा सका। यात्री बस का चालक और कंडक्टर फरार हैं।

जानकारी के अनुसार आज बुधवार तड़के लगभग 4 बजे यह हादसा बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदखार में हुआ। बताया गया कि बरौदखार मार्ग में एक ट्रेलर खड़ा कर चालक आराम कर रहा था। इस बीच झारखंड के गढ़वा से रायपुर के मध्य संचालित होने वाली रात्रिकालीन दुबे ट्रेवल्स की बस मार्ग से गुजरते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गई। चालक की लापरवाही से बस ट्रेलर के पीछे जा भिड़ी।
रात्रि में यात्री बस की स्पीड काफी ज्यादा थी सम्भवत: चालक को झपकी आ जाने से हाईवे पर खड़े ट्रेलर से पल भर में जा भिड़ी। तेज झटके से स्लीपर व सीट पर सोए यात्रियों को चोट आई है। बस चालक और कंडक्टर यात्रियों को उनके हाल पर छोड़कर भाग निकले। इधर,हाईवे से गुजरने वाले लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। कुछ देर के बाद 112 सहित बांगो थाना की टीम मौके पर पहुंची। इस समय तक आसपास के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। सभी की मदद से पुलिस ने बस से चोटिल लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। 6 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

हादसे में बस के केबिन में बैठा यात्री बुरी तरह से फंस गया। लगभग 5 घंटे तक मशक्कत कर उसे सुरक्षित निकाला जा सका। बस की बॉडी को गैस कटर से काटना भी पड़ा। बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button