छत्तीसगढ़

‘जय जवान–जय किसान’ के उद्घोषक को नमन… शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर MP बृजमोहन अग्रवाल का भावुक संदेश

सादगी, साहस और संकल्प की मिसाल थे भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री, देशहित को स्वार्थ से ऊपर रखने का लिया संकल्प

रायपुर।
भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शास्त्री जी के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि ‘जय जवान–जय किसान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

MP बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,

“साधारण पृष्ठभूमि से उठकर अपने दृढ़ संकल्प और सशक्त नेतृत्व के बल पर शास्त्री जी ने वर्ष 1965 के युद्ध में भारत को विजय दिलाई। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सच्चा नेतृत्व शक्ति से नहीं, बल्कि सादगी, ईमानदारी और त्याग से जन्म लेता है।”

उन्होंने आगे कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने अपने आचरण और विचारों से यह संदेश दिया कि देशसेवा केवल पद से नहीं, बल्कि नीयत और निष्ठा से होती है। उनकी पुण्यतिथि पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि देशहित को सदैव निजी स्वार्थ से ऊपर रखेंगे

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शास्त्री जी को राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए भी एक आदर्श है। उन्होंने अंत में कहा कि शास्त्री जी के विचार और सिद्धांत भारत को आत्मनिर्भर, मजबूत और एकजुट बनाने की दिशा में आज भी मार्गदर्शक हैं।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button