छत्तीसगढ़

Balrampur News: खेत में बिखरे पड़े मिले नरकंकाल, इलाका सील, नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तीन अलग-अलग नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। खेत में कई जगहों पर हड्डियां बिखरी पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के दहेजवार इलाके में एक खेत में तीन अलग-अलग लोगों का नरकंकाल मिला है। कई जगहों पर हड्डियां बिखरी हुई हैं। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेस्टिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button