Raigarh: आयुष चिकित्सा शिविर, 490 ग्रामीणों को मिला उपचार, बीपी और शुगर के प्रति किया गया जागरूक

रायगढ़ October 9, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
 Raigarh: आयुष चिकित्सा शिविर, 490 ग्रामीणों को मिला उपचार, बीपी और शुगर के प्रति किया गया जागरूक

 Raigarh: आयुष चिकित्सा शिविर, 490 ग्रामीणों को मिला उपचार, बीपी और शुगर के प्रति किया गया जागरूक

रायगढ़। रायगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत् हर एक व्यक्ति को निरोगी रखने के उद्देश्य को पूरा करने हेतु रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ मीरा भगत के मार्गदर्शन में पुसौर विकास खंड के टिनमिनी में 10 बजे से 4 बजे तक आयुर्वेद एवं होमियोपैथी चिकित्सा शिविर में आयोजन किया गया। शिविर का शुभ आरंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहित सतपथी, त्रिनाथ गुप्ता,मण्डल महामंत्री विजय गुप्ता,अंशु साव,विकास होता,आशीष देहरी, रजत गुप्ता, सरपंच कुंती शक्राजीत भोय एवं समस्त पंचगन ने भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना किये। सभी अतिथियों ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की महत्ता के बारे मे लोगों को बताये एवं आयुर्वेद पद्धति अपनाने के लिए लोगों को अपील किये। आयुर्वेद का मूल सिद्धांत यही है कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना एवं रोगी व्यक्ति के रोग को दूर करना। इसी सिद्धांत को पूरा करते हुए बिना साइड इफेक्ट्स के विभिन्न बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

छ ग शासन के मंसा अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति तक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का लाभ पहुँचाने के लिए प्रयासरत है। पुराने बीमारी से निजात दिलाने के लिए आयुर्वेद में स्नेहंन, स्वेदन, वमन, विरेचन, जानु बस्ती, कटी बस्ती, रक्त मोक्षणं, अग्निकर्म, जालौका, जैसे विधा का उपयोग किया जा रहा है। जो कि आम जनता के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो रहा है। पंचकर्म के लिए थेरेपी सेंटर पुसौर में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। शिविर में ज्यादतर संधिवात, आमवात, चर्मरोग, ज्वर, कास, श्वास, प्रतिश्याय, उदररोग, दौरबल्य, अनिद्रा, उच्चरक्तचाप, मधुमेह,अर्श, स्त्रीरोग, इत्यादि के रोगी पाये गये।शिविर में बी पी एवं शुगर रोगियों के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया एवं उच्चरक्तचाप एवं मधुमेह से बचाव, विभिन्न योगसान, स्वस्थ जीवन शैली के पंपलेट वितरित किया गया। शिविर में 425 लोगों का आयुर्वेद पद्धति से एवं 65 लोगों का होमियोपैथि पद्धति से उपचार किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों को नशा मुक्ति एवं स्वछता की शपथ दिलाई गई।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ अजय नायक, डॉ नरसिंह पटेल, डॉ गजानन पटेल, डॉ गगन पटेल, डॉ श्रद्धा पटेल,डॉ जागृति पटेल, डॉ अनुराधा सिंह, फार्मासिस्ट भोज मालाकर, दुष्यंत, शिव, राजेश साव, रूपेश, आस्तृ योग प्रशिक्षक दुलामनी रजक की सक्रिय भूमिका रही। आयुष विभाग ने सभी जन प्रतिनिधियों गणमान्य नागरिक, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार प्रकट किये।

खबर शेयर करें: