रायगढ़ जिले में 669.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, तमनार में सबसे अधिक बारिश
रायगढ़
August 14, 2026
•
रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ जिले में 669.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, तमनार में सबसे अधिक बारिश
रायगढ़, 14 अगस्त 2026/ रायगढ़ जिले में 14 अगस्त तक 669.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 7.7 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 831.5 मिली मीटर, पुसौर में 691.3, खरसिया में 573.4, घरघोड़ा में 486.9, तमनार में 934.5, लैलूंगा में 542.8, मुकडेगा में 531.9, धरमजयगढ़ में 444.3, छाल में 758.5 एवं कापू में 904.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।