रायगढ़

सेल्स गर्ल से छेड़छाड़ कर भागा ऑटो चालक, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मॉल के वॉशरूम के बाहर की घटना, युवतियों के शोर मचाते ही भागा आरोपी, महिला थाना ने कुछ घंटों में दबोचा

महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले आरोपी पर महिला थाना की सख्त कार्रवाई, पर्याप्त साक्ष्य पर गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

रायगढ़, 4 मई। रायगढ़ में महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रायगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दिनांक 02 मई 2026 को स्थानीय 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बहन के साथ रायगढ़ मुख्य बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में कार्य करती है। 2 मई के शाम करीब 06.30 बजे दोनों बहनें ग्रैंड मॉल के ग्राउंड फ्लोर स्थित वॉशरूम गई थीं। वॉशरूम से बाहर निकलने के दौरान वहां पहले से मौजूद परिचित ऑटो चालक विनोद कुमार शर्मा ने युवती के साथ छेड़छाड़ की।

घटना के बाद दोनों बहनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने अपनी टीम के साथ तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और उसके ठिकाने पर दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी विनोद कुमार शर्मा पिता जगदीश प्रसाद शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी लाल टंकी रोड, हनुमान मंदिर के पास, रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।









महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button