CG News: बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सहायक शिक्षक बर्खास्त

छत्तीसगढ़ July 10, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सहायक शिक्षक बर्खास्त

CG News: बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सहायक शिक्षक बर्खास्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक सहायक शिक्षक, रितेश अग्रवाल, को लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। रितेश अग्रवाल शासकीय प्राथमिक शाला चकरभाठा में पदस्थ थे।

जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने यह कार्रवाई सामान्य प्रशासन समिति की सिफारिश और विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। रितेश अग्रवाल पर आरोप है कि वह वर्ष 2013 से लगातार अनियमित रूप से अनुपस्थित थे। उन्हें तीन बार अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

विभागीय जांच के दौरान बीईओ (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर), बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर), समन्वयक की गवाही और उपस्थिति पंजिका (अटेंडेंस रजिस्टर) से उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि हुई। यह कार्रवाई पंचायत सेवा नियम 1999 के तहत की गई है।

खबर शेयर करें: