अंबिकापुर: महिला एवं बाल विकास विभाग के भ्रष्ट बाबू को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
स्थानांतरण के नाम पर रिश्वत मांगने वाला सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे दबोचा गया

अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
मामला क्या है?
पीड़ित योगेश कुमार सांडिल्य, जो दोकड़ा में भृत्य के पद पर हैं, का स्थानांतरण लोदाम किया गया था। आरोप है कि गिरीश कुमार वारे ने स्थानांतरण के एवज में 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
-
पीड़ित पहले ही 30 हजार रुपये दे चुका था।
-
शेष राशि देने में असमर्थता जताने पर आरोपी ने पीड़ित की बाइक कब्जे में ले ली, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।
ACB की कार्रवाई
पीड़ित की शिकायत के आधार पर ACB ने जांच कर जाल बिछाया। गुरुवार को जब पीड़ित 40 हजार रुपये लेकर कार्यालय गया और रकम आरोपी को सौंप रहा था, ACB टीम ने दबिश देकर गिरीश कुमार वारे को गिरफ्तार कर लिया।
अब आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






