छत्तीसगढ़

एशियन पैरा गेम्स 2025: छत्तीसगढ़ की दिव्यांग बेटियों ने किया राज्य का नाम रोशन, आर्थिक मदद की तलाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की दो होनहार दिव्यांग पैरा खिलाड़ी परलीन कौर और हुलसी मरकाम को यूथ एशियन पैरा गेम्स 2025 के लिए चयनित किया गया है। परलीन दृष्टिबाधित हैं, जबकि हुलसी मरकाम एक हाथ से वंचित हैं। दोनों खिलाड़ियों ने वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं।

हालांकि, एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए आवश्यक स्पॉन्सरशिप राशि जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। खिलाड़ियों ने कलेक्टर, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों से मदद की अपील की है, लेकिन अब तक कोई ठोस सहयोग नहीं मिला। स्पॉन्सर राशि जमा करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

खिलाड़ियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि “सरकार सहयोग करे तो हम अंतरराष्ट्रीय मंच से पदक जीतकर राज्य और देश का नाम गर्व से ऊंचा करेंगे। हमारे प्रयास केवल खेल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा है।”

छत्तीसगढ़ की ये बेटियाँ खेल और जीवन दोनों में संघर्ष की मिसाल हैं, और उनकी मदद करना प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देने के समान है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button