Raigarh: डीएमएफ से 9 ग्राम पंचायतों में खेल-परिसरों के अहाता निर्माण को 46.32 लाख की स्वीकृति, धरमजयगढ़, घरघोड़ा और तमनार में होंगे कार्य

रायगढ़ October 8, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: डीएमएफ से 9 ग्राम पंचायतों में खेल-परिसरों के अहाता निर्माण को 46.32 लाख की स्वीकृति, धरमजयगढ़, घरघोड़ा और तमनार में होंगे कार्य

Raigarh: डीएमएफ से 9 ग्राम पंचायतों में खेल-परिसरों के अहाता निर्माण को 46.32 लाख की स्वीकृति, धरमजयगढ़, घरघोड़ा और तमनार में होंगे कार्य

 

वीबी-जी राम जी के अभिसरण से स्थानीय ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार
रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से धरमजयगढ़, घरघोड़ा और तमनार विकासखंड की 9 ग्राम पंचायतों में अहाता निर्माण के लिए 46 लाख 31 हजार 848 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। अहाता निर्माण से ग्रामीण खेल परिसरों को सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा। गांव के बच्चों तथा युवाओं को खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।

वीबी-जी राम जी के अभिसरण से होंगे कार्य
सभी कार्य वीबी-जी राम जी के अभिसरण से कराए जाएंगे। इससे डीएमएफ और ग्रामीण रोजगार योजना के संसाधनों का समन्वित उपयोग होगा तथा निर्माण कार्यों में स्थानीय ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।

तीन विकासखंडों की 9 पंचायतें शामिल
धरमजयगढ़ विकासखंड की 6 ग्राम पंचायतों के लिए 28.24 लाख रुपये, घरघोड़ा की 2 ग्राम पंचायतों के लिए 12.40 लाख रुपये और तमनार की 1 ग्राम पंचायत के लिए 5.68 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। धरमजयगढ़ में खम्हार के लिए 6,06,858 रुपये, भोजपुर के लिए 2,51,587 रुपये, पुटुकछार के ग्राम थिर्रीआमा के लिए 3,38,461 रुपये, कमरई के लिए 5,05,053 रुपये, धौराभांठा के लिए 5,21,989 रुपये तथा गनपतपुर के लिए 5,99,948 रुपये स्वीकृत हैं। घरघोड़ा में घरघोड़ी के लिए 6,12,322 रुपये और कया के लिए 6,28,069 रुपये तथा तमनार में सराईपाली के लिए 5,67,561 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सभी खनन प्रभावित क्षेत्रों में डीएमएफ से स्वीकृत राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, अधोसंरचना और खेल सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार होने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

खबर शेयर करें: