CG: अपार्टमेंट की लिफ्ट सातवीं मंजिल से अचानक गिरकर फर्श पर आ अटकी, मां बेटी बाल-बाल बचीं

छत्तीसगढ़ November 26, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG: अपार्टमेंट की लिफ्ट सातवीं मंजिल से अचानक गिरकर फर्श पर आ अटकी, मां बेटी बाल-बाल बचीं

CG: अपार्टमेंट की लिफ्ट सातवीं मंजिल से अचानक गिरकर फर्श पर आ अटकी, मां बेटी बाल-बाल बचीं

रायपुर। रायपुर के डीडी नगर इलाके स्थित इंद्रप्रस्थ फेस–2 अपार्टमेंट में एक बड़ा हादसा होते–होते बच गया। इमारत में लगी लिफ्ट अचानक सातवीं मंजिल से फिसलकर तेज गति से नीचे आ गिरी। उस समय लिफ्ट में मां और बेटी मौजूद थीं, जो बेहद डरी–सहमी थीं, लेकिन राहत की बात यह है कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। फुटेज में लिफ्ट को बिल्कुल अचानक फ्री-फॉल की तरह नीचे गिरते हुए साफ दिखाई देता है, जिससे परिसर के लोगों में दहशत फैल गई।
अपार्टमेंट निवासियों का कहना है कि लिफ्ट में झटका लगते ही महिलाओं को कुछ समझने का मौका नहीं मिला और लिफ्ट जोरदार आवाज के साथ नीचे तक आ पहुँची। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोगों ने बिल्डिंग प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि लिफ्ट की नियमित सर्विसिंग महीनों से नहीं हुई थी और इसकी शिकायत भी पहले की जा चुकी थी। उधर पुलिस का कहना है कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने पूरी जानकारी इकट्ठा करनी शुरू कर दी है। अब तक किसी भी निवासी ने औपचारिक शिकायत नहीं की है, लेकिन पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें: