Raigarh: अंतरंग संस्था ने सरस्वती शिशु मंदिर में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री

रायगढ़ July 22, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: अंतरंग संस्था ने सरस्वती शिशु मंदिर में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री

Raigarh: अंतरंग संस्था ने सरस्वती शिशु मंदिर में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री

रायगढ़। सामाजिक संस्था अंतरंग के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरंग संस्था के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से बच्चों को कॉपियां, पेन, चॉकलेट एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आयुष विंग की चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विभा पटवर्धन ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए।

कार्यक्रम में राम कुमार अग्रवाल, रामजीलाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, एम.एल. गुप्ता, राकेश पाण्डेय, बीना चौहथा, प्रीति मित्तल, रागिनी मित्तल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष चक्रधर पटेल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और संस्था के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।

खबर शेयर करें: