रायगढ़ के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि : मिस यूनिवर्स काॅम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी रायगढ़ की बेटी करिश्मा मेहरा

रायगढ़ June 22, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि : मिस यूनिवर्स काॅम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी रायगढ़ की बेटी करिश्मा मेहरा

रायगढ़ के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि : मिस यूनिवर्स काॅम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी रायगढ़ की बेटी करिश्मा मेहरा

 

रायगढ़। बीते 19 जून को राजधानी दिल्ली में मिस यूनिवर्स के लिये चयन प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसका आयोजन ग्लामानंद प्रोडक्शन के निखिल आनंद थे, जो कि नेशनल मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता के डायरेक्टर हैं। मिस यूनिवर्स के लिये चयन प्रतियोगिता में कुल 28 राज्यों से 28 प्रतिभागियों को सेलेक्ट किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ से रायगढ़ की टेलेंटेड बेटी करिश्मा मेहरा का एकमात्र चयन हुआ है, जो कि रायगढ़ ही नहीं समूचे छत्तीसगढ़ के लिये बेहद ख़ुशी की बात है। यहां बताना ज़रूरी है कि छत्तीसगढ़ से कुल 30 प्रतिभागियों ने मिस यूनिवर्स की चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, मगर चयन की बात करें तो यह ताज़ करिश्मा के माथे पर सज सका। अब मिस यूनिवर्स की मुख्य प्रतियोगिता में करिश्मा मेहरा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। अपनीआंखों में बचपन से ही मिस वर्ल्ड बनने का सपना संजोये महज़ तेरह साल की उम्र में ही करिश्मा मेहरा ने 2019 में जेसीआई द्वारा आयोजित मिस रायगढ़ ब्यूटी कांटेस्ट में मिस फ़ेस ऑफ़ रायगढ़ का ख़िताब हासिल किया था। 2019 में ही करिश्मा को निकिता ओझा द्वारा रायपुर में आयोजित फ़ेस ऑफ़ वोग-रिवल्स का तमगा मिला, 2020 में मुंबई में हुए मिस टीन इण्डिया यूनिवर्स काॅम्पीटीशन में मिस टीन इण्डिया यूनिवर्स काॅस्ट्यूम का ख़िताब तो मिला ही काॅम्पीटीशन में ना केवल 25 फ़ाईनलिस्ट में जगह बनाई बल्कि विनर टाॅप फ़ाईव में भी पहुंचकर रायगढ़ का नाम रौशन किया था। करिश्मा इससे पहले मिस टीन इण्डिया मल्टीमीडिया कांटेस्ट में मिस फ़ैशन आईकाॅन का ख़िताब पा चुकी हैं। शहर के बोईरदादर चौक से इंदिरा विहार के रास्ते में पड़ने वाले हाऊसिंग बोर्ड के मोदीनगर निवासी गोल्डन डीज़ल के संचालक पिता तरसेम सिंह और गृहिणी मां बलजीत कौर की दो संतानों में छोटी बिटिया है करिश्मा और करिश्मा से महज़ दो साल बड़ा उसका भाई समरान सिंह भी है, अपने परिवार की लाडली की क़ामयाबी से पूरा परिवार बेहद ख़ुश है, ये ख़ुशी इसलिये भी ज़्यादा है क्योंकि उनकी बिटिया करिश्मा मिस यूनिवर्स के नेशनल काॅम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। मेहरा परिवार ने तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी फ़ैमिली ने करिश्मा की सभी ज़रूरतों को पूरा करते हुए हर क़दम पर सपोर्ट किया था और अब जाकर वो मेहनत रंग लाई है। चूंकि करिश्मा के पिता तरसेम सिंह स्टेशन चौक युवा समिति से भी जुड़े हुए हैं इसलिये बिटिया की इस बड़ी क़ामयाबी पर स्टेशन चौक युवा समिति ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए तरसेम और उसके परिवार को बधाई दी है साथ ही ब्यूटी कांटेस्ट के क्षेत्र में करिश्मा बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।

खबर शेयर करें: