रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में बजरंग बली मंदिर को तोड़े जाने को लेकर आक्रोश, भारी पुलिस बल तैनात, गांव में तनाव का माहौल

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले के भाठनपाली गांव में आज सुबह उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब गांव वालों ने वहां स्थित हनुमान मंदिर को टूटा हुआ देखा। बताया जा रहा है कि जिस जगह मंदिर तोडा गया था उसके ठीक सामने चर्च मौजूद है और वहां चर्च में सभा करने आये लोगों के ऊपर मंदिर को तोडने का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने बखेड़ा खडा कर दिया।

भाटनपाली में मंदिर तोडने की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल सहित अन्य हिंदु दल के नेता दल बल के साथ पहुंच गए और सभी ने मिलकर वहां मौजूद चर्च को भी तोडने की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों को रोक लिया। एक जानकारी के अनुसार गांव में मंदिर टूटने की घटना की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को मिली उन्होंने मौके की नजाकत को समझते हुए घटना स्थल पर रायगढ़ शहर के सभी थाना प्रभारियों सहित सिटी एसपी आकाश शुक्ला को दल बल के साथ रवाना कर दिया था।

स्थानीय लोगों के तनाव को देखते हुए अभी भी गांव में भारी तनाव मौजूद है और गांव के लोग चर्च तोडने की जिद पर अड़े हुए हैं। चूकि हनुमान मंदिर टूटने के बाद सभी ने आस्था को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से चर्च संचालकों के खिलाफ कडी से कार्रवाई कार्रवाई की मांग की है और कार्रवाई नही होनें पर वे कानून हाथ में लेने की भी चेतावनी दे रहे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button