छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की रायगढ़ में महत्वपूर्ण भव्य बैठक का आयोजन

रायगढ़ July 23, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की रायगढ़ में महत्वपूर्ण भव्य बैठक का आयोजन

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की रायगढ़ में महत्वपूर्ण भव्य बैठक का आयोजन

रायगढ़ टॉप न्यूज 23 जुलाई। समग्र अग्रवाल समाज को संगठित, सशक्त एवं सेवा कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा प्रदेश स्तरीय पाँच दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रायगढ़ के जिला अध्यक्ष तरूण अग्रवाल व सचिव अमितेश गर्ग ने बताया कि संगठन अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल,संजय अग्रवाल, सुरेश मंगल व संजीव अग्रवाल का शुभागमन हुआ। वहीं सभी अतिथि पदाधिकारियों का शहर के अग्र समाज के गणमान्य नागरिकों व छत्तीसगढ़ प्रांतीय संगठन रायगढ़ के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट व माला पहनाकर भव्यता के साथ आत्मीय स्वागत किया।

रायगढ़ में हुई विशेष बैठक– उन्होंने बताया कि इसी क्रम में विगत 22 जुलाई बुधवार को रात्रि 7. 30 बजे गैलेक्सी मॉल, रायगढ़ में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वर्तमान परिस्थिति को सुदृढ़ करने एवं भविष्य की दिशा तय करने पर सामूहिक मंथन किया गया।वहीं बैठक के अंतर्गत समाज के सभी संगठनों को एक मंच पर लाकर एकजुटता बढ़ाने पर सहमति, युवा एवं मातृशक्ति की भागीदारी, युवाओं को नेतृत्व एवं मातृशक्ति को निर्णय प्रक्रिया में प्रमुख भूमिका देने का प्रस्ताव, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए नई योजनाओं पर चर्चा और विभिन्न अग्रवाल-मारवाड़ी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

 

नवीन रुपरेखा तैयार की गई – – इसी तरह बदलते परिवेश में समाज के लिए प्रभावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई व बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों के सुझावों के आधार पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए और समाज से उन्हें आत्मसात कर पालन करने का आग्रह किया गया। साथ ही समाज के साथ हो रही राजनैतिक उपेक्षा के विरोध हेतु ठोस नीतियां निर्धारित की गईं, ताकि समाज को उचित सम्मान एवं प्रतिनिधित्व मिल सके।

तरुण अग्रवाल का किया गया सम्मान – – बैठक कार्यक्रम के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी सेवी नगर सेठ मातुराम अग्रवाल के पोता व समाजसेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी के सुपुत्र मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी तरुण अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रांतीय संगठन जिलाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इसी तरह अग्र समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले शहर के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को भी प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।

इनकी रही उपस्थिति – – प्रांतीय संगठन की विशेष बैठक में शहर के गणमान्य नागरिक बाबूलाल अग्रवाल वकील, सुरेश गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, मुकेश कलानोरिया, बजरंग बीके, बजरंग लेंध्रा, नरेश अग्रवाल, कमल मित्तल राकेश चूड़ी, विजय केड़िया शिव बापोड़िया, मुकेश गोयल, संजय अग्रवाल, संजय बेरीवाल, मनीष पालीवाल, दीपक डोरा, आशीष अग्रवाल, मनन अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। वहीं बैठक को सफल बनाने में रायगढ़ के समस्त अग्र समाज के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

खबर शेयर करें: