अंबिकापुर: लापता युवती की हत्या का खुलासा, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
November 12, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
अंबिकापुर: लापता युवती की हत्या का खुलासा, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
अंबिकापुर। प्रेम-प्रसंग में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांधीनगर पुलिस ने सोमवार को लापता युवती की हत्या के आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चिरगा नाला के पास युवती का शव दफनाने की बात कबूल की।
मृतका अंबिकापुर में पढ़ाई कर रही थी और कुछ महीने पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज करवाई थी। बाद में बतौली थाना क्षेत्र से युवती का नरकंकाल बरामद हुआ, जिससे मामला और गहराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने प्रेम-प्रसंग में हत्या करना स्वीकार किया है।