छत्तीसगढ़

मार्च से अंबिकापुर-दिल्ली हवाई सेवा, बिलासपुर होगा स्टॉपेज, 4500-6000 किराया, एलायंस एयर की फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन उड़ान भरेगी, शेड्यूल जारी

सरगुजा।  अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी। एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट से हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार को फ्लाइट चलाएगी। यह उड़ान बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। 4500 से 6000 रुपए इसका फेयर हो सकता है।

फिलहाल एलायंस एयर बिलासपुर से दिल्ली के बीच हफ्ते में तीन दिन सेवा दे रही है। करीब दो साल पहले कंपनी के अधिकारी अंबिकापुर आकर एयरपोर्ट की सुविधाओं का जायजा ले चुके थे। एलायंस एयर 72 सीटर ATR विमान का संचालन करेगी।

अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिसंबर 2024 में हवाई सेवा की शुरुआत हुई थी। उड़ान 4.2 योजना के तहत फ्लाई बिग कंपनी ने मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से रायपुर और बिलासपुर के लिए 19 सीटर विमान सेवा शुरू की थी।

लेकिन शुरुआती दिनों में अनियमित उड़ान के कारण यह सेवा केवल छह महीने तक ही चल सकी। पिछले छह महीने से अधिक समय से इसका संचालन पूरी तरह बंद है।

 

4500 से 6000 रुपए तक हो सकता है किराया



















2 साल पहले एलायंस एयर ने अंबिकापुर और बिलासपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। फिलहाल कंपनी बिलासपुर से दिल्ली के बीच मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को उड़ान संचालित कर रही है।

अब सोमवार को भी फ्लाइट जोड़ी जाएगी। फ्लाइट का बेस फेयर 4500 से 6000 रुपए के बीच रहने का अनुमान है। बिलासपुर-दिल्ली मार्ग पर सामान्यतः बेस फेयर 4000 रुपये से अधिक रहता है।

सांसद ने किया स्वागत, इंडिगो से भी चर्चा

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि एलायंस एयर की हवाई सेवा शुरू हो रही है। इंडिगो के साथ भी चर्चा हुई है और दो बार मुख्यमंत्री के साथ बैठक हो चुकी है।

इंडिगो रायपुर से अंबिकापुर होते हुए प्रयागराज तक उड़ान शुरू करने की दिशा में प्रयास कर रही है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में भी उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया था।

जानिए एलायंस एयर के बारे में

एलायंस एयर देश की प्रमुख घरेलू विमानन कंपनियों में से एक है। पहले यह एयर इंडिया के स्वामित्व में थी। एयर इंडिया के विनिवेश के बाद यह भारत सरकार की स्वतंत्र व्यावसायिक इकाई के रूप में कार्य कर रही है।

वर्तमान में एलायंस एयर प्रतिदिन 137 घरेलू उड़ानें संचालित करती है और 57 शहरों को जोड़ती है। कंपनी रायपुर से हैदराबाद और जगदलपुर के लिए भी हवाई सेवा दे रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button