छत्तीसगढ़

भारतीय वुडबॉल टीम में आकाश दुबे ने बनाई जगह, हांगकांग में लहराएंगे तिरंगा

रायपुर, 29 अप्रैल 2026. सरगुजा वुडबॉल संघ के आकाश दुबे का चयन भारतीय वुडबाल टीम में हुआ है। वे हांगकांग इंटरनेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आगामी 30 अप्रैल से 4 मई तक यह इंटरनेशनल चैंपियनशिप आयोजित है।

भोपाल में आयोजित ओपन इंटरनेशनल चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के दम पर आकाश का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इंडिया कैंप में उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल हासिल किया है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चौंपियनशिप में उत्कृष्ट खेल दिखाया था।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने आकाश की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सरगुजा क्षेत्र से भारतीय टीम में चयन होना बहुत गर्व की बात है। अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने यह स्थान हासिल किया है। हमें पूरा विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। आकाश के भारतीय टीम में चयन पर छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ के सचिव श्री जितेंद्र पटेल, सरगुजा वुडबॉल संघ और सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ ने बधाई दी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button