रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में घर के बाहर खड़ी डिलीवरी बॉय के बाइक में युवक ने लगाई आग, बाइक जलकर हुई खाक, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रात के समय एक युवक ने बाईक को आग के हवाले कर दिया। बाइक घर के बाहर खड़ी थी। तभी युवक ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी मुताबिक रामगुड़ी पारा का रहने वाला सुनील साहू पिता युधिष्टिर साहू 26 साल सैकेंड हैंड बजाज प्लेटिना बाईक क्रमांक सीजी 13 के 9056 को 29 हजार रूपए में खरीदा था। सुनील फ्लिप कार्ड में डिलीवरी बॉय का काम करता है और सैकेंड हैंड गाड़ी का नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था। सभी कागजात को वह मोटर सायकिल की डिक्की में रखा हुआ था। हर दिन की तरह कल रात भी सुनील की बाइक घर के बाहर खड़ी थी।

आग लगाते आरोपी को देखा गया तभी रात करीब सवा 1 बजे उसके पड़ोसी भारती निषाद ने जानकारी दिया कि उसकी बाइक में किसी अज्ञात युवक ने आग लगा दिया है। इसके बाद मोहल्ले का प्रकाश गुप्ता ने सुनील को बताया कि तिउरपारा का रहने वाला अशोक बेहरा ने घटना को अंजाम दिया है। आग लगाकर वह दौड़कर भाग गया। घटना से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी इस संबंध में कोतवाली थाना के एसआई एनू देवांगन ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। रात में उसकी पतासाजी की गई। जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नशे के हालत में उसने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button