छत्तीसगढ़

CG News: हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नाराज पति, दोनों पत्नियों को एक घर में रखने की कर रहा जिद, डेढ़ घंटे मनाने के बाद उतरा निचे

 

धमतरी: भखारा थाना इलाके के ग्राम भेंड्रा का रहने वाला युवक यादराम साहू 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया, जहां वो घंटों बैठा रहा. युवक के टावर पर चढ़ते ही गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची. करीब ढाई घंटे की मशक्कत, समझाइश और ग्रामीणों के सहयोग के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया. इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई.

 ग्रामीणों के अनुसार यादराम साहू रविवार शाम करीब 5 बजे टावर पर चढ़ा था. टावर के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और उसे नीचे उतरने की समझाइश देते रहे, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था. बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़ने के दौरान वह ऊपर से गाली-गलौच भी कर रहा था. आखिरकार पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

 

पति ने की है दो शादियां
युवक ने दो-दो शादियां की हैं. युवक दोनों पत्नियों को एक साथ एक घर में रखना चाहता है. इसी बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता है. रविवार को भी इस बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति हाई टेंशन वायर के टावर पर जा चढ़ा. गांव वाले अब इस बात से परेशान हैं कि आए दिन अगर वो इसी तरह से कदम उठाता रहा तो एक दिन बड़ा हादसा हो सकता है.

ग्राम पंचायत भेंड्रा के सरपंच हीरेन्द्र मंडावी ने बताया कि शाम करीब 5 बजे युवक टावर पर चढ़ गया था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. इस दौरान पूरे गांव के लोग परेशान रहे. उन्होंने बताया कि युवक पहले भी इसी तरह टावर पर चढ़ चुका है.





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button