CG News: अधिवक्ता गिरफ्तार, शादी करने का झूठा आश्वासन देकर बनाया शारीरिक संबंध, पीड़िता के साथ किया मारपीट 

छत्तीसगढ़ November 4, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: अधिवक्ता गिरफ्तार, शादी करने का झूठा आश्वासन देकर बनाया शारीरिक संबंध, पीड़िता के साथ किया मारपीट 

CG News: अधिवक्ता गिरफ्तार, शादी करने का झूठा आश्वासन देकर बनाया शारीरिक संबंध, पीड़िता के साथ किया मारपीट 

बिलासपुर: महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है, जिस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के मात्र 12 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का विवरण

पीड़िता ने दिनांक 02.11.2025 को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के पति के साथ पूर्व में चल रहे विवाद के एक न्यायिक प्रकरण के सिलसिले में वह कोर्ट आया-जाया करती थी। इसी दौरान उसकी जान-पहचान अधिवक्ता पवन अवस्थी से हुई। जान-पहचान के बाद, आरोपी पवन अवस्थी (पिता राम प्रसाद अवस्थी, उम्र 45 वर्ष, निवासी चांटीडीह, सरकण्डा) ने पीड़िता को शादी करके पत्नी बनाकर रखने का झूठा आश्वासन दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

मारपीट और तोड़फोड़

जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने के लिए दबाव डाला, तो उसने गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के साथ हाथ-झापड़ और मुक्के से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, रिपोर्ट दर्ज होने के महज 12 घंटों के भीतर, दिनांक 03.11.2025 को आरोपी पवन अवस्थी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1543/2025 के तहत 69, 296, 115(2), 351(2), 324(4) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें: