Sarangarh News: अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, रेत और चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते पकड़े गए वाहन

रायगढ़ October 27, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, रेत और चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते पकड़े गए वाहन

Sarangarh News: अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, रेत और चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते पकड़े गए वाहन

सारंगढ़^बिलाईगढ़ 27 अक्टूबर 2026। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सारसीवां और भटगांव तहसील क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन करते हुए 5 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान सारसीवां क्षेत्र में साधारण रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े गए। वहीं भटगांव क्षेत्र में चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते दो हाइवा तथा साधारण रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई। संबंधित वाहनों को थाना सारसीवां एवं थाना भटगांव की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम] 2015 एवं खान एवं खनिज ¼विकास एवं विनियमन½ अधिनियम] 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन] परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

खबर शेयर करें: