Sarangarh News: पत्रकार से मारपीट करने वाले कृषि विस्तार अधिकारी पर एक्शन, आरईओ निलंबित, आदेश जारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पत्रकार से मारपीट करने वाले कृषि विभाग के अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का नाम प्रवीण पटेल है।
आदेश में लिखा है…
”16 अप्रैल 2026 को कार्यालयीन समय में पोसराम साहू के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के छः आवेदनों के साथ अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित हुए जिसके समाधान के लिए कार्यालयीन शाखा प्रभारी प्रवीण कुमार पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, को बुलाकर आवेदनों का पोर्टल में जांच करते हुए तत्काल निराकरण करने संबंधि निर्देश दिया गया।
परन्तु पटेल, ग्रा.कृ.वि.अधि. के द्वारा आवेश में आकर पोसराम साहू एवं उनके साथी के साथ मार-पीट किया गया, जिसके संबंध में स्पष्टीकरण चाहा गया था, प्राप्त जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत कृत्य होने के कारण पटेल, ग्रा.कृ.वि.अधि. को प्रथम दृष्टया आचरण नियमों के उलंघन के दोषी पाये जाने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) के तहत तत्काल सेवा से निलंबित किया जाता है।
निलंबन अवधि में पटेल, ग्रा.कृ.वि.अधि. नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता के साथ मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ नियत किया जाता है।”
नीचे देखें आदेश

|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






