छत्तीसगढ़

CG News: पुलिस कस्टडी से आरोपी महिला फरार: तीन आरक्षकों पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड

 





 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लाई गई महिला कोतवाली थाने से फरार हो गई। इससे पुलिस महकमे में हड़कम मच गया है। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षकों में शिव कुमार ध्रुव, पुर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद के नाम शामिल हैं।

एडिशनल एसपी ने क्या कहा
एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि चोरी की आरोपी महिला रेखा सोरी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। कुछ दिन पहले आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर कोतवाली थाने से फरार हो गई। उस समय ड्यूटी में तैनात तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया। आरोपी महिला की टीम बनाकर तलाश कर रहे हैं। आरोपी महिला पर अपराध दर्ज किया गया है और जल्द ही गिरफ्तार की जायेगी।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button