सीतापुर के एक करोड़ उठाईगिरी केस में ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार, पहले ही 46 लाख के जेवर बरामद

अंबिकापुर/सीतापुर: सरगुजा पुलिस ने सीतापुर के चर्चित एक करोड़ रुपये के उठाईगिरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा के गंजाम जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को सीतापुर के सराफा व्यवसायी अरुणदेव सोनी की स्कूटी से जेवरों से भरा बैग शटर खोलते समय चोरी हो गया था। बैग में सोने-चांदी के करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण थे।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 26/07/2026 को प्रार्थी अरूणदेव सोनी थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि हाईस्कूल सीतापुर के पास इनकी कांशी विश्वनाथ ज्वेर्ल्स दुकान संचालित है। दिनांक 26/07/2026 के करीबन 11ः30 बजे सुबह अपनी स्कूटी में ज्वेर्ल्स का बैग लेकर अपनी दुकान खोलने गया था। दुकान के पास स्कूटी में ज्वेर्ल्स बैग को रखकर दुकान का शटर खोल रहा था, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कूटी के सामने रखे बैग को लेकर भाग गये। चोरी किये गये सोने-चांदी की ज्वेलर्स की कीमत अनुमानित करीब एक करोड़ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 296/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।
मामले कों संज्ञान में लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा रितेश चौधरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर तुल सिंह पट्टावी के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना सीतापुर की संयुक्त टीम का गठन किया गया एवं पुलिस टीम कों मामले के आरोपियों एवं उठाईगिरी का मशरुका शीघ्र बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में प्रकरण के विवेचना दौरान घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी वीडियो फुटेज प्राप्त कर संयुक्त टीम के द्वारा बारीकी से जांच/अवलोकन किया गया। जो दो मोटरसाइकिल में चार संदिग्धों द्वारा मिलकर व्यवसायी के कब्जे से बैग लेकर भागते हुए दिखे। सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से उनके रूट को फॉलो किया, जिनका रूट सरगुजा क्षेत्र के ग्राम गेरसा, जिला जशपुर क्षेत्र कांसाबेल, कुनकुरी, सिंगीबहार, दीगर राज्य झारखण्ड क्षेत्र कुरडेग, खैरनटोली, सिमडेगा इत्यादि एवं दीगर राज्य उड़िसा के सुन्दरगढ़ एवं अन्य संभावित स्थानों को सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन कर स्पष्ट किया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान पुलिस टीम के द्वारा सभी संभावित स्थानों के करीब 500 सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी विश्लेषण कर अवलोकन किया गया है। जो प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज एवं हुलिया के आधार पर अलग-अलग राज्यों के पुलिस से समन्वय स्थापित कर संदेहियों का पहचान कराया गया। जो मोटर साइकिल सवार चंटी दास निवासी ग्राम सोर्डा जिला गजाम उड़ीसा एवं दास नागेश्वर निवासी नारायणपुर थाना कोटिनाडा जिला गंजाम उड़िसा के रूप में पहचान की गई।
साइबर सेल अबिकापुर एवं थाना सीतापुर की संयुक्त टीम द्वारा उडिसा राज्य की स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर लगातार 10 दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही चंटी दास बीते रात दिनांक 16 अगस्त 2026 अपने घर आया था। मुखबिर के सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम जिला सरगुजा एवं थाना प्रभारी शोर्डा, थाना प्रभारी आश्का जिला गंजाम की पुलिस टीम द्वारा संदेही चंटी दास के घर पहुंची जो घर पर ताला बंद था। मुखबिर की सूचना के आधार पर विधिवत रूप से तलाशी ली गई। जो संदेही चंटी दास अपने घर पर नहीं मिला। संदेही के घर की तलाशी पर संदेही द्वारा अपने घर में सीतापुर के चोरी के जेवरात को छिपाकर रखे गए करीब 300.92 ग्राम सोने के आभुषण कीमती करीब 43 लाख रूपये एवं चांदी के आभूषण करीब 1 किलो 168 ग्राम कीमती करीब 03 लाख रूपये का गवाहों के समक्ष पूर्व में विधिवत् रूप से जप्त किया गया था।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु संभावित ठिकानो पर लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही थी, इसी दौरान जिला गंजाम उडिसा से मामले में शामिल आरोपी दास नागेश्वर कों पकड़कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम दास नागेश्वर आत्मज दास नारायणी उम्र 45 वर्ष साकिन नारायणपुर पोड़िया थाना आस्का जिला गंजाम उड़ीसा का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक कों अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर संगठन बनाकर उठाईगिरी (चोरी) करना स्वीकार किये जाने पर प्रकरण में धारा 111 (2), 3 (5) बी.एन.एस. जोडी गई है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नगद जप्त किया गया है, प्रकरण के अन्य आरोपीगण घटना दिनांक से फरार है, फरार आरोपियों का सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है, शेष फेयर आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जायेंगे। अभियुक्त दास नागेश्वर पिता दास नारायणी का अपराधिक रिकॉर्ड प्राप्त करने हेतु आईसीजीएस पोर्टल पर सर्च किया गया उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2021 में (01). थाना अस्का जिला गंजाम उडिसा में अपराध क 57/21 धारा उडिसा अबकारी एक्ट 52 (ए), (02) थाना चिन्डीपाडा में 366/2021 धारा 379 भादवि, (03). अप.क. 398/2021 धारा 392 भादवि का दर्ज होना पाया गया है, आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में साइबर सेल अम्बिकापुर से प्रभारी साइबर सेल सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्र.आर. भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, अनुज जायसवाल, मनीष सिंह, अमन पूरी, एवं थाना सीतापुर से सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक तीजराम पैंकरा, आरक्षक निर्मल तिग्गा सक्रिय रहे।