Sarangarh News: ओडिशा से बाइक पर गांजा तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 4 किलो से ज्यादा माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

रायगढ़ January 3, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: ओडिशा से बाइक पर गांजा तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 4 किलो से ज्यादा माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

Sarangarh News: ओडिशा से बाइक पर गांजा तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 4 किलो से ज्यादा माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। सरिया पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव की टीम ने साल्हेओना ईंटभट्ठा के पास दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक नंबर CG 13 BB 6574 को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर थैले में छिपाया गया 4 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्तिलाल सेठ के रूप में हुई है, जो ओडिशा के बरगढ़ जिले का निवासी है। जप्त गांजे और मोटरसाइकिल की कुल कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबर शेयर करें: