छत्तीसगढ़

CG में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को एसीबी की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

बलरामपुर 27 नवंबर 2024। ACB ने एक और रिश्वतखोर को गिरफ्तार किया है। 12 हजार रुपये लेते हुए पटवारी को एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पटवारी का नाम पवन पांडेय है। मामला सरगुजा संभाग के बलरामपुर का है, जहां हल्का नंबर 12 का पटवारी पवन पांडेय गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक फावती चढ़ाने और नामांतरण के नाम पर पटवारी ने रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता अजय पावले बताया कि वो जमीन संबंधी काम के लिए पटवारी के पास गया था, लेकिन पटवारी ने पैसे की डिमांड की। फावती चढ़ाने और नामांतरण के नाम पर पटवारी ने 12 हजार रुपये की डिमांड की थी।

एसीबी को हुई शिकायत पर जांच हुई, तो मामला सही निकला। जिसके बाद एसीबी की टीम ने 12 हजार रिश्वत लेते पटवारी पवन पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। पटवारी अपने घर पर घूस की रकम ले रहा था। टीम अब पटवारी से पूछताछ कर रही है। पटवारी घर और दफ्तर की भी तलाशी ली जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button