कार्मेल स्कूल में कलावा-तिलक प्रतिबंध के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
पुलिस की टीम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे

रायगढ़ टॉप न्यूज 19 मई। लक्ष्मीपुर रोड स्थित कार्मेल स्कूल में शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन स्कूल द्वारा छात्र-छात्राओं के कलावा और तिलक लगाने पर कथित रूप से लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में किया गया।
जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता और छात्र स्कूल परिसर में पहुंचे तथा प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लिखित रूप में माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान स्कूल परिसर में “जय श्री राम” के नारे भी लगाए गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एबीवीपी नेताओं और स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंचा, लेकिन प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भी धक्का-मुक्की एवं झूमाझटकी की स्थिति बन गई। घटना के चलते कुछ समय के लिए स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






