सूरजपुर में रिश्वत लेते सहकारी निरीक्षक गिरफ्तार, ACB ने किया बड़ा एक्शन
40 हजार की पहली किश्त लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अभिषेक सोनी

अंबिकापुर/सूरजपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने बुधवार देर शाम सूरजपुर के सहकारी निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ने संविदा लेखपाल पद पर नियुक्ति दिलाने के लिए शिकायतकर्ता शुभम जायसवाल से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांग की थी।
शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई
शिकायतकर्ता शुभम जायसवाल ने इस मामले की सूचना ACB सरगुजा को दी। टीम ने सूरजपुर में उपायुक्त सहकारिता कक्ष में 40 हजार रुपए की पहली किश्त लेते ही अभिषेक सोनी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। ACB अंबिकापुर के DSP प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के पीछे शुभम का टाइप किया हुआ आवेदन था, जो तत्काल उपलब्ध कराया गया।
भ्रष्टाचार का तरीका और धमकी
जानकारी के अनुसार, अभिषेक सोनी ने शुभम से 1.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद 80 हजार रुपए पर सहमति बनी, जिसमें 40 हजार रुपए की पहली किस्त देना तय किया गया। आरोपी ने धमकी दी कि 17 दिसंबर तक राशि नहीं लाएंगे तो किसी अन्य को नियुक्ति दे दी जाएगी।
कानूनी कार्रवाई और जनता से अपील
अभिषेक सोनी के खिलाफ छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि किसी भी सरकारी या संविदा नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार या रिश्वत की कोशिश देखे तो तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो को सूचित करें। इस तरह की सतर्कता और सहयोग से भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






