छत्तीसगढ़

अभनपुर: धान के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल से अधिक धान जब्त

अभनपुर। धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग और मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने अचानक दबिश देकर तीन राइस मिलों में रखे अवैध धान के बड़े भंडार का भंडाफोड़ किया।







कार्रवाई के दौरान सतनाम इंडस्ट्रीज पारागांव में 212.80 क्विंटल, श्री मोहिनी एग्रोटेक नवापारा में 244.80 क्विंटल और आदर्श राइस मिल अभनपुर में 68 क्विंटल धान अतिरिक्त पाया गया। टीम ने मौके पर ही धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर सुपुर्दगी की कार्रवाई पूरी की।

प्रशासन की कार्रवाई से राइस मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने साफ कह दिया है कि अवैध भंडारण, परिवहन और धान की होल्डिंग करने वालों पर अब बिना चेतावनी सीधी कार्रवाई होगी। मिल संचालकों पर आगे और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button