रायगढ़

Raigarh News: प्रधान एवं उप डाकघर रायगढ़ में आधार एनरोलमेंट और अपडेट सेवाएँ उपलब्ध

रायगढ़, 27 नवम्बर 2025/ भारतीय डाक विभाग, रायगढ़ संभाग के अंतर्गत प्रधान डाकघर रायगढ़ एवं उप डाकघर रायगढ़ सदर बाजार में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेट संबंधी सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। यहाँ आम नागरिक नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं तथा पुराने आधार में आवश्यक सुधार जैसे-पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नाम, बायोमेट्रिक अपडेट, ईमेल अपडेट इत्यादि करवा सकते हैं। बच्चों के लिए 5 वर्ष तथा 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होता है। इस हेतु डाक विभाग में बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क किया जा रहा है। अधीक्षक डाकघर, रायगढ़ संभाग ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं तथा अपने बच्चों का आधार एनरोलमेंट एवं अपडेट समय पर अवश्य कराएँ।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button